क्रिसमस की धूम, गिरिजाघरों में आराधना...

रविवार, 25 दिसंबर 2016 (08:31 IST)
इंदौर। दुनियाभर में क्रिसमस का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार की रात 12 बजते ही गिरिजाघरों में विशेष पूजा प्रार्थना शुरू हो गई। प्रार्थना व मिस्सा पूजा के बाद मध्य रात्रि 12 बजे प्रभु का जन्म हुआ।
 
इंदौर के गिरिजाघरों में रात साढ़े 10 बजे से आराधना शुरू हुई। उसके बाद मिस्सा अर्पित की गई। रात 12 बजे प्रभु येशु के जन्म की घोषणा करते हुए सभी गिरिजाघरों में घंटे बजाए गए। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को केक खिलाकर क्रिसमस की बधाई दी। हजारों की संख्या में लोगों ने इस समारोह में भाग लिया। 

लोगों में क्रिसमस ट्री , सांता क्लॉज, मोमबत्ती को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर लोगों ने जमकर फोटो खींचे और सेल्फी भी ली। 

वेबदुनिया पर पढ़ें