CM मोहन यादव बोले कांग्रेस ने छोड़ा मैदान, प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें जीतेगी BJP

सोमवार, 26 फ़रवरी 2024 (16:36 IST)
Lok Sabha Elections 2023 : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खजुराहो आगमन की धमक से ही कांग्रेस ने खजुराहो लोकसभा का मैदान छोड़ दिया है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का पूरे प्रदेश में यही हश्र होने वाला है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की दुनिया में एक विशिष्ट पहचान बनी है। कांग्रेस के शासनकाल में देश में दंगे होते थे, लेकिन अब देश में आतंकवाद और दंगे की घटनाएं समाप्त हो गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जब जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, उसके बाद से देश में पूरी तरह से शांति है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पिछली बार खजुराहो लोकसभा करीब 5 लाख से हारी थी, उसके ठिकाने नहीं लगे थे। 
 
आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा खजुराहो ही नहीं, प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी और देश में मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी