इंदौर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, कड़कड़ाती ठंड जारी

शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (22:21 IST)
इंदौर। उत्तर भारत में जारी बर्फबारी के असर से मध्यप्रदेश के इंदौर सहित विभिन्न क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के चलते पारा लुढ़ककर 6 डिग्री तक पहुंच गया।
 
 
स्थानीय मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर से पूर्व की ओर चल रहीं ठंडी हवाओं के चलते इंदौर का मौजूदा न्यूनतम तापमान 6 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है।

इस कड़कड़ाती ठंडक में 29 फीसदी नमी की वजह से कड़कड़ाती ठंड बनी हुई है। आगामी 3 दिनों तक मौसम अत्यधिक ठंडा रहने का अनुमान है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी