झाबुआ उपचुनाव में कांतिलाल भूरिया जीत की ओर

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019 (14:10 IST)
झाबुआ। मध्यप्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने भाजपा के भानु भूरिया पर बढ़त बना ली है। कांग्रेस भाजपा से यह सीट छिनती नजर आ रही है। 

ALSO READ: Live Commentary : महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम
 
कांतिलाल भूरिया को पहले राउंड में 3802 वोट मिले जबकि भाजपा के भानु भूरिया को 4001 मत मिले। इस तरह भानु ने पहले राउंड में बढ़त बना ली। हालांकि कुछ ही देर में कांतिलाल भूरिया आगे निकल गए। 
 
कांग्रेस उम्मीदवार भूरिया ने अपने प्रतिद्वंद्वि भानु भूरिया पर 14599 वोटों की बढ़त बना ली है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई थी। दोनों ने ही इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि झाबुआ की जनता ने कांग्रेस को उपचुनाव जीता कर भाजपा को करारा जवाब दे दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाष विजयवर्गीय उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ जी से इस्तीफा मांग रहे थे, अब नतीजे सामने आने पर उन्हें अपनी पार्टी के प्रदेषाध्यक्ष राकेष सिंह से इस्तीफा मांगना चाहिए। 
 
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की झाबुआ सीट पर 21 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। यहां पर भाजपा के गुमान सिंह डामोर ने सांसद बनने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी