मध्यप्रदेश निकाय चुनाव परिणाम : रतलाम और देवास में भाजपा, मुरैना और रीवा में कांग्रेस की जीत (Live Updates)

बुधवार, 20 जुलाई 2022 (15:15 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 5 नगर निगम चुनाव की मतगणना में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला दिखाई दिया। दोनों  ही दलों ने 2-2 सीटों पर जीत दर्ज की। रतलाम और देवास में भाजपा, रीवा और मुरैना में कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत दर्ज क। कटनी में निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति सूरी ने जीत दर्ज की। मतगणना से जुड़ी हर जानकारी...

ALSO READ: 23 साल बाद रीवा नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा, मुरैना में भी कांग्रेस आगे, कटनी में भाजपा की बागी उम्मीदवार आगे
-देवास में भाजपा की गीता अग्रवाल जीती।
-कटनी में महापौर का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति सूरी ने जीता। 
-मुरैना में कांग्रेस प्रत्याशी शारदा सोलंकी विजयी घोषित।
-रीवा में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी अजय मिश्रा 10,278 वोट से चुनाव जीते।
-भाजपा नेता और मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसका बचा-खुचा जनाधार भी खत्म हो गया।
-रतलाम में भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल जीते। पटेल ने 8500 से ज्यादा मतों के अंतर से हासिल की जीत। कांग्रेस के मयंक जाट को करना पड़ा हार का सामना। रतलाम में 30 पर भाजपा, 10 पर कांग्रेस और 4 पर अन्य उम्मीदवार की जीत। 
-मुरैना में कांग्रेस को लगातार बढ़त जारी, कटनी में भाजपा की बागी प्रीति सूरी बढ़त बनाए हुए हैं। 
-देवास में भाजपा को बढ़त। 25 पर भाजपा, 12 पर कांग्रेस और 2 पर ‍अन्य उम्मीदवार आगे। महापौर पद के लिए भाजपा की गीता अग्रवाल बढ़त बनाए हुए हैं। 
-22 सालों के बाद रीवा नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा।
-रतलाम में भाजपा, मुरैना में कांग्रेस आगे।
-देवास में भाजपा को बढ़त।
-कटनी के चौंकाने वाले परिणाम, भाजपा की बागी निर्दलीय प्रत्याशी आगे, कांग्रेस तीसरे नंबर पर।
-अब तक आए 74 नगर परिषद के परिणामों में 65 में भाजपा विजय हुई, 9 में कांग्रेस विजय

-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा बुधनी में तीनों नगर परिषद में भाजपा जीती।
-नगर परिषद नसरुल्लागंज में भाजपा के 12, निर्दलीय 2 और कांग्रेस से 1 एक प्रत्याशी विजय घोषित।
-नगर परिषद रहटी में भाजपा के 12 निर्दलीय 2 और कांग्रेस से 1 प्रत्याशी विजय घोषित।
-नगर परिषद बुधनी में भाजपा को 13 सीटें मिली। निर्दलीय 2 प्रत्याशी विजय घोषित। यहां कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।
-बुधनी में भाजपा की जीत से खुश हुए शिवराज, मतदाताओं को जताया आभार।
-नागौद नगर परिषद में भाजपा की उम्मीदों को झटका। पूर्व लोकनिर्माण मंत्री और वरिष्ठ भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह के गृह नगर में 5 सीटों पर सिमटी भाजपा।
-भींड के जोरा में भाजपा का दबदबा। कोलारस में 15 में से 7 पर भाजपा, 6 पर निर्दलीय।
-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के गृहक्षेत्र चुरहट नगर परिषद में कांग्रेस का परचम।
-अमरपाटन-नगर परिषद में कांग्रेस ने मारी बाजी,15 में से जीते 8 पार्षद।
-मंदसौर के मल्हारगढ़, पिपलिया मंडी, सुवासरा, सितामऊ, नारायणगढ़ में भाजपा को बहुमत।
-बैतूल में घोड़ा डोंगरी नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा
-पन्ना संसदीय क्षेत्र के अमानगंज, गुनौर, अमानगंज में भाजपा की बड़ी जीत। गुन्नौर में 10 अमानगंज में 8 और पवई में 10 सीटों पर भाजपा जीती।
-नगर परिषद रामपुर बघेलान में भाजपा ने 11 सीटें जीतकर दिखाया दम। कांग्रेस और निर्दलीयों को मिली 2-2 सीट।
-आगर मालवा के कानड़ नगर परिषद में 15 में से 7 पर भाजपा की जीत, 6 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा।
-छतरपुर के सटई में कांग्रेस की बड़ी जीत, 15 में से 13 पर कांग्रेस की जीत, 2 वार्डों पर सपा जीती। नहीं खुला भाजपा का खाता।

-मध्यप्रदेश में मतगणना जारी। कुछ ही देर में आने लगेंगे रुझान।
-रतलाम में भाजपा के प्रहलाद पटेल और कांग्रेस के मयंक जाट में मुकाबला।
-कटनी में भाजपा की ज्योति दीक्षित और कांग्रेस की श्रेया खंडेलवाल में सीधा मुकाबला है।
-देवास में भाजपा की गीता दुर्गेश अग्रवाल का मुकाबला कांग्रेस की विनोदनी व्यास से है।
-रीवा में भाजपा ने प्रबोध व्यास को टिकट दिया तो कांग्रेस ने मयंक जाट को चुनाव मैदान में उतारा।
-मुरैना में भी भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर, भाजपा ने यहां मीना जाटव को टिकट दिया है। उनका मुकाबला कांग्रेस की शारदा सौलंकी से है।
-40 नगर पालिका और 169 नगर परिषदों के नतीजे भी आज आएंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी