संघ के करीबी सांसद विष्णु दत्त शर्मा बने मध्य प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष

विकास सिंह

शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (11:40 IST)
मध्य प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव से ठीक पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने हटा दिया  है। खजुराहो से सांसद विष्णु दत्त शर्मा को पार्टी के राष्ट्रीय़ अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश का नया भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। अचानक हुए सियासी घटनाक्रम में केंद्रीय नेतृत्व ने वीडी शर्मा को तत्काल प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष पर नियुक्त कर दिया है। वीडी शर्मा पहली बार खजुराहो से पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए है।

वीडी शर्मा राष्ट्रीय स्वयं संघ को काफी करीबी माना जाता है और उनकी नियुक्ति काफी चौंकाने वाली है। अध्यक्ष पद की दौड़ में प्रदेश के कई दिग्गजों को पछाड़ कर वीडी शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी हासिल की है। वीडी शर्मा को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का करीबी माना जाता है।

वीडी शर्मा की संगठन पर काफी मजबूत पकड़ मानी जाती है। भारतीय जनता पार्टी के यूथ विंग युवा मोर्चा में वीडी शर्मा लंबे समय तक सक्रिय रहे है। वीडी शर्मा की नियुक्त के बाद युवाओं को आगे बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।   

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी