MP : धार, देवास और खरगोन में आसमान में दिखाई दी रहस्यमयी चमकीली आकृति, लोगों में फैली सनसनी

Webdunia
गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023 (22:40 IST)
मध्यप्रदेश के कई जिलों में आसमान में लोगों रहस्मयी चमकीली आकृति नजर आई। लोगों ने आसमान में इस आकृति को देखते हुए वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर अपलोड किए। मीडिया खबरों के मुताबिक भोपाल, देवास, डिंडोरी, धार, खरगोन में आसमान में यह चमकीली और रहस्यमयी आकृति नजर आई।  यह आकृति आसमान में रेल की तरह चलती हुई नजर आ रही थी। 
 

वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि यह रोशनी क्या है। इस तरह की रोशनी की चलती आकृति पिछले साल सितंबर में उत्तर प्रदेश में दिखाई दी थी, जो लोगों के बीच कोतूहल का विषय बनी थी। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख