एमपी में का बा vs एमपी में ई बा: नेहा और सुनील आमने-सामने

विकास सिंह
शनिवार, 15 जुलाई 2023 (18:25 IST)
भोपाल। ‘एमपी में का बा' गाने के जरिए भाजपा सरकार पर निशाना साधने वाली भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर को भाजपा युवा मोर्चा के एक युवा नेता ने अपने अंदाज में करार जवाब दिया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सुनील कुमार साहू ने "एमपी में ई बा" गीत जारी किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सुनील साहू ने गीत के जरिए नेहा सिंह राठौर को भाजपा सरकार की योजनाओं और कार्यों से अवगत कराया है।

‘वेबदुनिया’ से बातचीत में सुनील कहते हैं कि नेहा सिंह राठौर की मानसिकता से सब परिचित हैं, भाजपा सरकारों के खिलाफ बोलना उनकी आदत बन गई है। लोकगायक केवल आलोचना नहीं करते बल्कि सरकार के कार्यों की तारीफ भी करते हैं। और नेहा सिंह मध्यप्रदेश को उतने अच्छे से जानती समझती नहीं पहले अपने राज्य में ध्यान दें और बताएं कि वहां "क्या बा"।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख