प्रियंका गांधी का मप्र में चुनावी शंखनाद, कहा- 220 महीनों में हुए 225 घोटाले

सोमवार, 12 जून 2023 (13:11 IST)
Priyanka Gandhi election rally in Jabalpur: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश के जबलपुर में विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh assembly elections 2023) का शंखनाद करते हुए राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में तकरीबन हर महीने एक बड़ा घोटाला हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 220 महीने के शासनकाल में 225 घोटाले हुए हैं। 
 
उन्होंने कहा कि ये लोग नर्मदा और महाकाल को भी नहीं छोड़ रहे हैं। नर्मदा में करोड़ों लोगों की आस्था है। नर्मदा में लगातार खनन किया जा रहा है, वहीं महाकाल में हवा से मूर्तियां टूटकर गिर रही हैं। आखिर ये लोग कहां रुकेंगे? इनके 220 साल के शासनकाल में करीब 225 घोटाले हुए हैं। दरअसल, लंबे समय तक सत्ता में रहने से आलस सा हो जाता है, जो कि इनके व्यवहार में साफ दिखाई दे रहा है। 
 
प्रियंका ने कहा कि महंगाई इतनी बढ़ गई है कि किसान से लेकर आम आदमी सभी परेशान हैं। पद खाली होने के बावजूद ये लोग युवाओं को नौकरी नहीं दे पा रहे हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी