21 साल की महिला ने 2 सिर और 3 हाथ वाले बच्चे को दिया जन्म

कीर्ति राजेश चौरसिया

रविवार, 24 नवंबर 2019 (10:39 IST)
विदिशा जिले के गंजबासौदा में 21 वर्ष की महिला ने विदिशा जिला अस्पताल में एक अद्भुत बच्चे को जन्म दिया। इस नवजात के 2 सिर 3 हाथ और एक हाथ में डबल पंजा है। डॉक्टरों के मुताबिक अभी नवजात का एक हृदय ही दिखाई दे रहा है।

डॉक्टर के अनुसार, ऐसे बच्चे दुनिया में बहुत कम पाए जाते हैं। विदिशा की यह पहली घटना है। प्रसूता स्वस्थ है, लेकिन बच्चे को आईसीयू में रखा गया है। बच्चे की जांच की जा रही है।

गंजबासौदा के मेहलुआ चौराहे पर रहने वाली 21 साल की बबीता अहिरवार ने विदिशा जिला अस्पताल में एक नवजात को जन्म दिया, जिसके 2 सिर धड़ से जुड़े हुए हैं, 3 हाथ हैं और एक हाथ में डबल पंजा भी है।

डॉक्टरों के मुताबिक एक सीजर के द्वारा बच्चे की डिलीवरी हुई। इसमें 2 सिर, हाथ और एक हाथ में डबल पंजा है। दोपहर से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों के बीच में एक ही हृदय है। इस तरह के बच्चे दुनिया में बहुत कम पाए जाते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी