इसी प्रकार द्रौपदी श्रीकृष्ण की समधन थीं। दरअसल, महाभारत में इस कथा का उल्लेख नहीं मिलता है लेकिन अन्य कथाओं में बताया गया है कि महाभारत युद्ध के बाद, युधिष्ठिर और द्रौपदी की पुत्री सुथनु का विवाह श्रीकृष्ण और सत्यभामा के पुत्र भानू से हुआ था। इस विवाह के कारण, श्रीकृष्ण द्रौपदी और युधिष्ठिर के समधी बन गए थे। यह भी कहा जाता है कि द्रौपदी ने वेद व्यास से वचन लिया था कि वे उनकी पुत्री के विषय में किसी को नहीं बताएंगे।