Kolhapur news in hindi : महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बीती रात 2 समुदायों के बीच मामूली बात पर झड़प हो गई। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई। 4 पुलिसकर्मियों समेत 10 लोगों के घायल होने की खबर है।
कोल्हापुर एसपी योगेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सीपीआर अस्पताल के पास 2 समुदाय के लोगों के बीच झड़प हुई है। कुछ ही देर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। दोनों समाज के वरिष्ठ नेताओं ने भी शांति बनाए रखने की अपील की है। जनता से आग्रह है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। स्थिति नियंत्रण में है और आगे की कारवाही की जा रही है।