पुणे में हेलीकॉप्टर क्रेश, 3 की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 2 अक्टूबर 2024 (08:56 IST)
Pune helicopter crash : महाराष्‍ट्र में पुणे के बुवधन बुद्रुक गांव में बुधवार सुबह एक हेलीकॉप्टर क्रेश हो गया। इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई।
 
बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर क्रेश होकर पहाड़ी पर गिरा और उसमें आग लग गई। मारे गए तीनों लोग हेलीकॉप्टर में सवाल थे। यह पता नहीं चला है कि हेलीकॉप्टर किसका था।

पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने बताया कि घटना सुबह पौने सात बजे बावधन क्षेत्र के पर्वतीय इलाके में हुई। हिंजेवाड़ी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कन्हैया थोराट ने बताया कि पुणे जिले के बावधन इलाके में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में आग अभी बुझाई नहीं जा सकी है।
<

#पुणे
दाट धुक्यामुळे बावधन बुद्रुक, ऑक्सफर्ड आणि एच.ई.एम.आर. एल. मधील दरीत
हेलिकाॅप्टर कोसळले. तिघांचा मृत्यू झाला.
दुर्गम भागात अपघात झाल्याने गाड्या पोचण्यास अडथळे.
काही दिनसांपूर्वी मुळशीत हेलिकाॅप्टर कोसळले होते.#Pune#punenews pic.twitter.com/wjiy5Zrbua

— Brijmohan Patil (@brizpatil) October 2, 2024 >Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख