What is Makar Sankranti: मकर संक्रांति वह पर्व है जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और यह एकमात्र ऐसा हिंदू त्योहार है जो सौर गणना पर आधारित है, इसलिए लगभग हर वर्ष 14 या 15 जनवरी को ही आता है। वहीं सूर्य उत्तरायण एक खगोलीय घटना है, जब सूर्य दक्षिणायन से उत्तर दिशा की ओर अपनी गति शुरू करता है, जिसे देवताओं का दिन भी कहा गया है। इस काल को शुभ, सकारात्मक, उन्नति और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक माना जाता है। इसी कारण मकर संक्रांति पर स्नान, दान, जप, तप, पितृ तर्पण, पतंग उड़ाना, तिल-गुड़ का सेवन जैसी परंपराएं प्रचलित हैं।
ALSO READ: Vastu Tips for Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर करें वास्तु के अनुसार ये खास उपाय, चमकेगी 12 राशियों की किस्मत