Makar sankranti Puja 2025: मकर संक्रांति के दिन की पूजा विधि और विशेष मुहूर्त

WD Feature Desk

सोमवार, 13 जनवरी 2025 (14:05 IST)
Makar Sankranti 2025 : प्रतिवर्ष की तरह वर्ष 2025 में मकर संक्राति पर्व 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह सूर्यभगवान और शनिदेव का त्योहार क्योंकि शनिदेव की की मकर राशि में सूर्यदेव का इस दिन गोचर होता है। और, इस दिन पर सूर्य दक्षिणायन पक्ष छोड़कर उत्तरायणपथ से निकलकर गमन करते हैं। इस दिन से दिन बड़े होने लगते हैं। इस दिन व्रत और दान यानी विशेष कर तिल के दान का काफी महत्व माना गया है। इस दिन पूजा करने के बाद जब तक गाय और गरीबों को दान नहीं दिया जाता, तब तक व्रत रखना चाहिए। इस दिन पूजा के बाद तिल-गुड़ की मिठाइयां बांटते हैं।ALSO READ: Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर तिल के 6 उपयोग आपकी किस्मत को चमका देंगे
शुभ मुहूर्त:-
अमृत काल: प्रात: 07:55 से सुबह 09:29 बजे तक।
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:09 से दोपहर 12:51 तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:15 से दोपहर 02:57 तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:43 से शाम 06:10 तक।
मकर संक्रांति पूजा विधि : Makar Sankranti Puja Vidhi 
मकर संक्रांति मंत्र :
मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव की निम्न मंत्रों से पूजा करनी चाहिए: 
- ॐ सूर्याय नम:, ॐ आदित्याय नम:, ॐ सप्तार्चिषे नम:। 
- ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रौमं स: सूर्य्याय नमः

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी