मणिपुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष एमो भाजपा में शामिल

मंगलवार, 11 जनवरी 2022 (17:53 IST)
इम्फाल। कांग्रेस की मणिपुर इकाई के उपाध्यक्ष एवं विधायक सी. एमो रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। 1 दिन पहले ही निर्वाचन आयोग ने मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान किया था।
 
इम्फाल में भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में एमो ने भाजपा का दामन थाम लिया। यादव भाजपा के मणिपुर प्रभारी भी हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी भी मौजूद रहीं। इस बीच कांग्रेस ने रविवार शाम को एक बयान जारी करके एमो को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने की घोषणा की।

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका : राज्य में विधानसभा चुनावों की घोषणा होने के बाद कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एमो का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। विधानसभा के सचिव के. मेघजीत सिंह ने कहा कि चालटोनलीन एमो ने मणिपुर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
 
पिछले विधानसभा चुनाव (2017) में कांग्रेस को 60 सदस्यीय विधानसभा में 28 सीटें मिली थीं, लेकिन उसके बाद से ही सदन में उसकी सदस्य संख्या में लगातार कमी आ रही है। गौरतलब है कि भाजपा का दामन थामने के बाद एमो को पार्टी ने निलंबित कर दिया था। राज्य में 27 फरवरी और 3 मार्च को 2 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी