सर्दियों में ज्यादा मुश्किलभरे हो सकते हैं महीने के वो दिन

ठंड के मौसम में पीरियड्स की तकलीफ दूसरे किसी मौसम से ज्यादा हो सकती है, क्योंकि इन दिनों सूजन, अधि‍क दर्द होना और ऐंठन की समस्या होना आम है। यदि आप इस मौसम में पीरियड्स की मुश्किलों से बचना चाहती है, तो ये 5 उपाय आजमाकर जरूर देखें।
 
 
1. सर्दी के दिनों में ठंड के कारण पेट में दर्द की समस्या अधि‍क होती है और कभी-कभी स्त्राव भी ठीक से नहीं होता। इसके लिए सबसे अच्छा उपाय है, मासिक धर्म की शुरुआत के समय ही गर्म पानी पीना या फिर अन्य गर्म पेय पदार्थ का सेवन। इससे दर्द में तुरंत आराम होगा और स्त्राव भी ठीक होगा।
 
2. इन दिनों में ठंड के कारण चेहरे और शरीर के बाकी अंगों में सूजन आने जैसी समस्या भी होती है। इसके लिए शरीर को गर्म बनाए रखना जरूरी है। नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल और ठंडी चीजें खाने से बचे।
 
 
3. पेट पर गर्म पानी की थैली या बॉटल रखकर सिकाई करने से दर्द तुरंत कम हो सकता है। अदरक वाली चाय का सेवन फायदेमंद होगा साथ ही दिन में दो से तीन बार ग्रीन टी पीने से भी काफी लाभ देगा। इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेती है और शरीर में नमी व तरलता बनी रहती है।
 
4. इन दिनों में कई बार चिड़चिड़ाहट के साथ खाने-पीने से भी अरुचि हो सकती है, लेकिन इस समय खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। खाली पेट बिल्कुल न रहें, इससे पेट में गैस बनेगी जो अधि‍क तकलीफदेह हो सकती है।
 
 
5. पेट में गैस पैदा करने वाली चीजों से दूर रहें और हल्का व पौष्ट‍िक भोजन लें। जितना हो सके अधि‍क पानी पिएं ताकि शरीर से हानिकारक तत्व बाहर निकल सकें। हल्का फुल्का व्यायाम कर सकती हैं। इसके अलावा आरोमा थैरेपी आपकी चिड़चिड़ाहट कम होकर मूड ठीक रहेगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी