वेंकैया नायडू का निरीक्षण, 80 कर्मचारियों को नोटिस
सोमवार, 28 जुलाई 2014 (17:11 IST)
FILE
नई दिल्ली। शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने सोमवार को अचानक मंत्रालय का निरीक्षण किया और गैर हाजिर मिले कर्मचारियों को नोटिस जारी किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नायडू ने आज अपने मंत्रालय का अचानक निरीक्षण किया और इस दौरान 80 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। कार्यालय में अनुपस्थित कर्मचारियों के प्रति सख्त रवैया अपनाते हुए मंत्री नायडू ने ने नोटिस जारी किए।