Live : चंपई सोरेन बने झारखंड के CM, हेमंत सोरेन 5 दिन की रिमांड पर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024 (13:10 IST)
2 February Live updates : झारखंड के मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन। राज्यपाल ने राजभवन में उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इधर पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को आज दोहरा झटका लगा। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली तो स्थानीय अदालत ने उन्हें 5 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया।


01:07 PM, 2nd Feb
ED को हेमंत सोरेन की 5 दिन की रिमांड मिली। जमीन घोटाला मामले में लंबी पूछताछ के बाद बुधवार को ईडी ने किया था हेमंत सोरेन को गिरफ्तार।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में दिल्ली में आम आदमी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान भी प्रदर्शन में शामिल।

12:26 PM, 2nd Feb
झारखंड के मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनियता की शपथ
शिबू सोरेन के बेहद करीबी नेता माने जाते हैं चंपई सोरेन।
 

कांग्रेस के आलमगीर आलम ने ली मंत्री के रूप में शपथ
राजद के सत्यानंद भोक्ता को भी राज्यपाल ने मंत्री के रूप में शपथ दिलाई।

12:20 PM, 2nd Feb
राजभवन पहुंचे हेमंत सोरेन
कुछ ही देर में झारखंड के नए CM के रूप में शपथ लेंगे चंपई सोरेन
कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता लेंगे मंत्री के रूप में शपथ

12:19 PM, 2nd Feb
एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन, 32 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर से हारी जिंदगी की जंग।

11:53 AM, 2nd Feb
कुछ ही देर में झारखंड के नए CM के रूप में शपथ लेंगे चंपई सोरेन
कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता लेंगे मंत्री के रूप में शपथ
चंपई को ‘झारखंड टाइगर’ के नाम से भी जाना जाता है
झारखंड को अलग राज्य का दर्जा‍ दिलाने के लिए लड़ी थी लड़ाई
चंपई सोरेन के 4 बेटे और 3 बेटियां हैं
हेमंत सोरेन सरकार में थे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और परिवहन मंत्री

11:36 AM, 2nd Feb
कुछ ही देर में झारखंड सीएम पद की शपथ लेंगे चंपई सोरेन।
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद में उठाया हेमंत सोरेन का मामला, कहा संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल का पलटवार, भ्रष्टाचार के बचाव में है कांग्रेस। 

11:07 AM, 2nd Feb
संसद के दोनों सदनों में कार्रवाई शुरू।
विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों ने झामुमो नेता हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का मुद्दा संसद के दोनों सदनों में उठाने का फैसला किया।
गिरफ्तारी मामले में हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राहत के लिए हाईकोर्ट जाने को कहा।

10:19 AM, 2nd Feb
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 5वीं बार जारी समन के बावजूद केंद्रीय एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए। आम आदमी पार्टी ने कहा कि बार-बार दिए जा रहे नोटिस उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास हैं। प्रवर्तन निदेशालय के समन गैरकानूनी हैं, भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर दिल्ली सरकार को गिराना चाहती है।

08:25 AM, 2nd Feb
आबकारी मामले में ED ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया। केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश होंगे या नहीं, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। 

08:24 AM, 2nd Feb
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन आज झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर में हो सकता है।
ALSO READ: आज झारखंड CM पद की शपथ लेंगे चंपई सोरेन, 10 दिनों में फ्लोर टेस्ट

08:22 AM, 2nd Feb
वाराणसी की जिला अदालत के आदेश पर ज्ञानवापी परिसर में स्थित व्यास जी के तहखाने में हिंदुओं को पूजा-पाठ करने का अधिकार मिल गया है। यहां पूजा शुरू हो गई है। मुस्लिम पक्ष की अपील पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी मामले पर सुनवाई।
ALSO READ: क्या है व्यास का तहखाना जहां 1993 से नहीं थी अंदर जाने की अनुमति, क्‍या था विवाद?

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी