Petrol Diesel Prices: बजट के दूसरे दिन यूपी में महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए अन्य राज्यों के दाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024 (11:42 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार (global market) में बड़ी गिरावट देखने में आ रही है। ब्रेंट क्रूड (Brent crude) एक बार फिर से 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। सरकारी तेल (oil) कंपनियों ने शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें जारी की जिसमें यूपी के शहरों में भावों में तेजी देखने में आ रही है। दूसरी ओर दिल्‍ली-मुंबई (Delhi-Mumbai) जैसे देश के चारों महानगरों में तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार यूपी के नोएडा में पेट्रोल आज महंगा हुआ और 8 पैसे चढ़कर 97.00 रुपए लीटर बिक रहा है। यहां डीजल भी 6 पैसे महंगा होकर 90.14 रुपए लीटर हो गया है। गाजियाबाद जिले में आज पेट्रोल 32 पैसे महंगा हुआ और 96.58 रुपए लीटर बिक रहा जबकि डीजल 30 पैसे चढ़कर 89.75 रुपए लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल 35 पैसे गिरकर 107.24 रुपए लीटर हो गया तो डीजल 32 पैसे सस्‍ता होकर 94.04 रुपए के भाव बिक रहा है।

ALSO READ: Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल की कीमतों में नरमी जारी, यूपी में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
 
क्रूड के भावों में बड़ी गिरावट : कच्‍चे तेल की बात करें तो आज वैश्विक बाजार में नरमी दिख रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 78.70 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी आज टूटकर 74.20 डॉलर प्रति बैरल के भाव है। देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 97.00 और डीजल 90.14, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी