पाक के सीजफायर उल्लंघन में 2020 में 24 सैनिक हुए शहीद

शनिवार, 12 अगस्त 2023 (00:11 IST)
India-Pakistan Border : पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने के कारण वर्ष 2020 में 24 सैनिक हताहत हुए। लोकसभा में पिछले 3 वर्षों के दौरान अब तक देश के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी के कारण मारे गए नागरिकों और सैनिकों की संख्या के बारे में पूछा गया था।
 
सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा को यह जानकारी दी। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि फरवरी 2021 में सैन्य अभियान महानिदेशक स्तर की व्यवस्था अस्तित्व में आने के बाद से संघर्ष विराम उल्लंघन की केवल तीन घटनाएं हुई हैं और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलाबारी की कोई घटना नहीं हुई है।
 
उन्होंने यह भी कहा, हमारे सैनिक ऐसी सभी स्थितियों के लिए तैयार हैं। भट्ट से पिछले तीन वर्षों के दौरान अब तक देश के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी के कारण मारे गए नागरिकों और सैनिकों की संख्या के बारे में पूछा गया था।
 
मंत्री द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण 2020 में 24 सैनिक और 22 नागरिक हताहत हुए।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी