2023 के आखिरी दिन क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम?

रविवार, 31 दिसंबर 2023 (10:08 IST)
31 December Petrol Diesel price : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे दिल्ली में आज भी पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर बिका।
 
तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर पर रहा। चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 102.73 और 106.03 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीजल के दाम क्रमश: 94.33 और 92.76 रुपए प्रति लीटर है।
 
वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.61 प्रतिशत उतरकर 71.33 डॉलर प्रति बैरल और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत गिरकर 77.08 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
 
कहा जा रहा है कि क्रूड के दाम कम होने और 2024 में होने वाले चुनावों को देखते हुए देश में पेट्रोल डीजल के दाम 10 रुपए प्रति लीटर तक घटाए जा सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी