Corona के नए स्ट्रेन का डर, लंदन से दिल्ली पहुंचे 5 यात्री और क्रू मेंबर पॉजिटिव

मंगलवार, 22 दिसंबर 2020 (13:33 IST)
नई दिल्ली। ब्रिटेन में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए स्ट्रेन के डर के बीच लंदन से दिल्ली हवाई अड्‍डे पहुंचे 5 यात्री और विमान के क्रू मेंबर पॉजिटिव पाए गए हैं। 
 
उल्लेखनीय है भारत सरकार ने लंदन से आने वाली उड़ानों पर 31 दिसंबर तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध मंगलवार रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। 
ALSO READ: ब्रिटेन में Corona के नए स्ट्रेन का डर, भारत में UK से आने वाली उड़ानें प्रतिबंधित
जानकारी के मुताबिक पॉजिटिव पाए सभी लोगों के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इस संबंध में नोडल अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात लंदन से दिल्ली हवाई पहुंचे 266 यात्रियों और क्रू मेंबर्स में से 5 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
 
आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने भी ब्रिटेन से लौटने वाले सभी यात्रियों के लिए 14 दिन के क्वारंटाइन के निर्देश दिए हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी