सिक्किम में भूस्खलन में फंसे 74 पर्यटक, सेना ने लकड़ी और रस्सी से बनाया 'फुटपाथ', सुरक्षित निकाला

Webdunia
गुरुवार, 1 सितम्बर 2022 (12:36 IST)
गंगटोक। सिक्किम की युमथांग घाटी में भूस्खलन की वजह से महिलाओं और बच्चों समेत 74 पर्यटकों फंस गए। सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों ने इन पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया। भूस्खलन में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
 
युमथांग घाटी से 19 किलोमीटर दूर बड़े पैमाने पर भूस्खलन के कारण पर्यटकों के फंसे होने की सूचना मिलने पर सेना की ‘त्रिशक्ति कोर’ के जवानों ने पर्यटकों को बचाया।
 
हाल ही में भारतीय वायु सेना के वीर जवानों ने लद्दाख के निमालिंग कैंप के पास मारखा वैली से इजरायल के एक नागरिक को सुरक्षित निकाला था।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख