LIVE : 7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 17 जुलाई 2025 (09:05 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : अमेरिका के अलास्का में भूकंप के तेज झटकों से हड़कंप मच गया। रिक्टर स्कैल पर तीव्रता 7.3 मापी गई। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी गई।


01:04 PM, 17th Jul
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ बिहार में दर्ज प्राथमिकी को लेकर गुरुवार को निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि यह क्या इलेक्शन कमीशन है या फिर पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी की इलेक्शन चोरी शाखा बन चुका है। ALSO READ: राहुल गांधी का सवाल, क्या भाजपा की इलेक्शन चोरी की शाखा बना EC?
 
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें SIR से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन इनके तरीके लोकतंत्र के लिए बेहद बहुत खतरनाक हैं। बिहार लोकतंत्र की जननी है और इसी बिहार से हम लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते हैं। इसको लेकर हम हर पटल पर लड़ाई लड़ेंगे। मैं देश के सभी बड़े नेताओं को पत्र लिख रहा हूं। 19 जुलाई को दिल्ली में INDIA गठबंधन की एक बड़ी बैठक मल्लिकार्जुन खरगे के साथ है। उसमें हम शामिल होंगे और अपनी बात को मजबूती के साथ रखेंगे।

09:05 AM, 17th Jul
-पटना के पारस अस्पताल में फायरिंग से हड़कंप, बदमाशों ने अस्पताल में घुसकर मरीज को मारी गोली। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
-‘छांगुर बाबा’ के कथित धर्मांतरण गिरोह की जांच के तहत ईडी ने उत्तर प्रदेश, मुंबई में कई स्थानों पर छापे मारे: अधिकारी।

08:30 AM, 17th Jul
यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की वजह से पहलगाम और बालटाल दोनों बेस शिविरों से अमरनाथ यात्रा आज के लिए स्थगित कर दी गई है।

08:00 AM, 17th Jul
-बालासोर में फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज के एक छात्र की आत्मदाह से हुई मौत के विरोध विपक्ष ने आज बुलाया ओडिशा बंद, प्रदर्शनकारियों ने संभलपुर में ट्रेन रोकी।
-भद्रक: बालासोर में आत्मदाह से एक छात्रा की मृत्यु पर विपक्षी दल राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए एकजुट हुए।

07:35 AM, 17th Jul
भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, रिक्टर स्कैल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई। सुनामी की चेतावनी जारी की गई। लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों पर चले जाने को कहा गया है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी