LIVE: बिहार चुनाव में तेज हुआ प्रचार, तेजस्वी यादव हो सकते हैं महागठबंधन के CM फेस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 (08:50 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 121 सीटों पर राजग और महागठबंधन ने लगाई ताकत। अमित शाह और जेपी नड्‍डा आएंगे बिहार, महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हो सकता है बड़ा एलान। पल पल की जानकारी...


10:17 AM, 23rd Oct
भीषण आग में प्रसिद्ध उद्योगपति प्रवेश अग्रवाल का निधन : इंदौर के प्रतिष्ठित उद्योगपति और महिंद्रा शोरूम के संचालक प्रवेश अग्रवाल के घर आज तड़के करीब सुबह 4 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि पूरा घर धुएं से भर गया, और दम घुटने से  अग्रवाल का दुखद निधन हो गया। उनकी पत्नी रेखा की हालत भी गंभीर है। 

08:52 AM, 23rd Oct
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीतकाल के लिए मंदिर के कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना की और अनुष्ठान किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। 17.5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। चारों धामों में लगभग 50 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

07:47 AM, 23rd Oct
-बिहार चुनाव में दूसरे चरण के लिए आज नाम वापसी का आखिरी दिन।
-सुबह 11 बजे महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस, तेजस्वी यादव को घोषित किया जा सकता है CM फेस
-भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‍डा का आज बिहार दौरा। गृहमंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह भी आज से 3 दिन के बिहार दौरे पर।
 

07:46 AM, 23rd Oct
-केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार इंडिया गेट और ITO के आसपास के इलाकों में AQI 353 दर्ज़ किया गया जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है। अक्षरधाम के पास AQI 350 दर्ज हुआ।
-दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और बिहार पुलिस के संयुक्त अभियान में रोहिणी में हुई मुठभेड़ में चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मारे गए। ALSO READ: बिहार चुनाव से पहले दिल्ली में एनकाउंटर, 4 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर ढेर

07:45 AM, 23rd Oct
भाई दूज के अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यमुना नदी के बलुआ घाट पर सुबह के पावन स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। ALSO READ: Bhai dooj 2025: भाई दूज पर जानिए तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी