Latest News Today Live Updates in Hindi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को अंबाला वायुसेना स्टेशन पर लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी। पल पल की जानकारी...
11:15 AM, 29th Oct
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को अंबाला वायुसेना स्टेशन पर लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी। उन्हें अंबाला वायुसेना स्टेशन पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले 2023 में वे सुखोई फाइटर प्लेन में भी उड़ान भर चुकी हैं।
10:21 AM, 29th Oct
महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन भी सड़क पर किसान। फसलों की MSP में 20 फीसदी बढ़ोतरी की मांग। अमरावती से नागपुर तक यलगार मार्च। पुलिस ने रोका किसानों का मार्च।
जमैका में तट से टकराया सदी का सबसे बड़ा तूफान मेलिसा। 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा।
07:44 AM, 29th Oct
-बिहार में आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव करेंगे रैलियां।
-अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और नीतीश कुमार भी रैलियों को संबोधित करेंगे।
07:42 AM, 29th Oct
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, अक्षरधाम, आनंद विहार, आईटीओ और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 307 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है।