आप का भाजपा से सवाल, कहां से आए 43 MLA खरीदने के लिए 1075 करोड़?

शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 (14:57 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। प्रदूषण, यमुना से लेकर रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान तक दोनों ही दल एक दूसरे पर वार पलटवार का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच आप ने भाजपा पर एक बार फिर विधायक तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगा और सवाल किया कि  कहां से आ रहा है 43 MLA ख़रीदने के लिए 1075 करोड़ रुपया? 
 
आप नेता मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि दिल्ली में 43 MLA को तोड़ने की कोशिश कर रही है भाजपा। तेलंगाना में MLA खरीदने की कोशिश में 100 करोड़ रुपए के साथ पकड़े गए इनके दलाल ने खुद कबूला है कि इसी तरह 25-25 करोड़ में दिल्ली के MLA खरीदने के लिए पैसा रखा हुआ है। कहां से आ रहा है 43 MLA ख़रीदने के लिए 1075 करोड़ रुपया?
 

दिल्ली में 43 MLAs को तोड़ने की कोशिश कर रही है भाजपा. तेलंगाना में MLA ख़रीदने की कोशिश में 100 करोड़ के साथ पकड़े गए इनके दलाल ने खुद क़बूला है कि इसी तरह 25-25 करोड़ में दिल्ली के MLA ख़रीदने के लिए पैसा रखा हुआ है.

कहाँ से आ रहा है 43 MLA ख़रीदने के लिए 1075 करोड़ रुपया? https://t.co/k7OGHWuDXn

— Manish Sisodia (@msisodia) October 29, 2022
सिसोदिया ने कहा कि चौंकाने वाला खुलासा‼️ ऑपरेशन लोटस का सुबूत आया सामने। MLA ख़रीदने वाले BJP के दलालों का Audio हुआ Leak। Delhi के 43 MLA को 25-25 करोड़ में खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। अमित शाह और बीएल संतोष से बात हुई है-BJP Agent। ये 1075 करोड़ किसका है? इसकी जांच हो।

उन्होंने कहा कि क्या देश के गृह मंत्री MLA के व्यापार में लगे हैं? अगर Audio में जिन Shah की बात की है, वो देश के गृह मंत्री Amit Shah जी हैं तो ये देश के लिए बहुत ख़तरनाक बात है। सबसे पहले इसकी ED जांच हो और Amit Shah जी को तुरंत Arrest करना चाहिए।
 
इस पर सुशील कुमार नामक यूजर ने कहा कि यदि किसी एक भी विधायक को भाजपा द्वारा ख़रीदने का कोई एक भी पुख्ता साबुत है तो कोर्ट में जाइये! जिस मंत्री की यादाशत चली गई है और 6 महीनों से अंदर है उसे बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हो?
 
एक अन्य यूजर ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी है, जितना तोड़ने की कोशिश करोगे उतनी ही मजबूत होगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी