Video : टेकऑफ के दौरान नागपुर से हैदराबाद जा रही एयर एंबुलेंस का पहिया निकला, मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गुरुवार, 6 मई 2021 (23:44 IST)
मुंबई। नागपुर से हैदराबाद जा रहे एक निजी विमान के लिए आपात स्थिति घोषित कर दी गई और बाद में यह विमान मुंबई हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतर गया।

मुंबई हवाईअड्डे के एक प्रवक्ता ने बयान में बताया कि एक विमान नागपुर से हैदराबाद जा रहा था और बाद में इसका रुख मुंबई की तरफ हो गया।

खबरों के मुताबिक नागपुर से हैदरबाद के लिए उड़ान भरते वक्त गुरुवार की रात एक चार्टर प्लेन का अगला पहिया रन वे पर अलग हो गया। इसके बाद उस एयर एंबुलेंस की मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई।
एयर एंबुलेंस जेटसर्व एविएशन की तरफ से ऑपरेट किए जा रे सी-90 एयरक्राफ्ट VT-JIL का अगला पहिया नागपुर के रनवे 32 पर उड़ान भरते समय विमान से अलग हो गया।

खबरों के अनुसार  इस मेडिकल फ्लाइट में 2 क्रू मेंबर, एक डॉक्टर और एक मरीजे समेत 5 लोग सवार थे। मुंबई एयरपोर्ट पर इस नॉन शेड्यूल फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग के तहत उतारा गया। सभी लोगों को मुंबई में आपात लैंडिंग के बाद सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी