पक्षी से टकराया दिल्ली से पुणे जा रहा एयर इंडिया का विमान, वापसी की उड़ान रद्द

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 20 जून 2025 (14:37 IST)
Air India Flight : दिल्ली से पुणे के लिए रवाना हुए एअर इंडिया के विमान से शुक्रवार को एक पक्षी के टकरा जाने के बाद एयरलाइन को इसकी वापसी की यात्रा रद्द करनी पड़ी। विमान पुणे में सुरक्षित उतर गया और उसके बाद ही पक्षी के टकराने की बात पता चली।
 
एअर इंडिया ने कहा कि आने वाली उड़ान के पुणे में सुरक्षित उतरने के बाद पक्षी के टकराने का पता चला। विमान को खड़ा कर दिया गया है और इंजीनियरिंग टीम विस्तृत जांच कर रही है। 20 जून को पुणे से दिल्ली की उड़ान संख्या एआई2470 को पक्षी के टकराने के कारण रद्द कर दिया गया है। 
 
एयरलाइन ने कहा कि वह यात्रियों को ठहराने की सुविधा प्रदान करने समेत समस्त इंतजाम कर रही है। एअर इंडिया ने कहा कि रद्दीकरण या पुनर्निर्धारण पर यात्रियों को राशि वापस करने की पेशकश भी की जा रही है, वहीं यात्रियों को दिल्ली ले जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। ALSO READ: एअर इंडिया ने रद्द की 8 उड़ानें, किन रूट्स पर पड़ा असर?
 
गौरतलब है कि मदुरै जा रहे इंडिगो के विमान में शुक्रवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद उसे वापस चेन्नई लाया गया। विमान में करीब 68 यात्री सवार थे। विमान यहां सुरक्षित उतरा और सभी यात्रियों को उचित सुरक्षा उपायों के साथ विमान से उतार लिया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी