क्‍या आप जानते हैं कितनी है अखि‍लेश यादव की ‘संपत्ति’?

शनिवार, 5 फ़रवरी 2022 (14:08 IST)
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यूपी विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। हाल ही में अखिलेश यादव ने करहल सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है और अपने नामांकन के साथ हलफनामे में संपत्ति का ब्यौरा दिया है।

अखिलेश यादव ने हलफनामे में अपनी और अपनी पत्नी डिंपल यादव की संपत्ति की जानकारी दी है। अखिलेश यादव ने संपत्ति के ब्यौरे में कारों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है और बताया है कि उन्होंने लोन भी लिया हुआ है। साथ ही उन्होंने जिम के सामान, जमीन, बैंक बैलेंस की जानकारी दी है।

जानते हैं कितनी संपत्‍त‍ि है अखि‍लेश यादव के पास।


2019 में कितनी थी संपत्‍त‍ि?
अखिलेश यादव की ओर से साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान दिए हलफनामे में बताया था कि अखिलेश यादव के पास 3,91,040 रुपये हैं और उनकी पत्नी डिंपल यादव के पास 4,03,743 रुपये हैं। बैंक बैलेंस की बात करें उन्होंने हलफनामे में 7 सेविंग अकाउंट और दो एफडी अकाउंट का ब्यौरा दिया था। इसमें एफडी के रुप में करीब 7 लाख 3 हजार रुपये जमा थे। वहीं, 6 सेविंग अकाउंट की बात करें तो इन खातों में करीब 5 करोड़ 23 लाख रुपये थे। वहीं, उनकी पत्नी डिंपल के एफडी अकाउंट में करीब 57 लाख रुपये थे। इसके अलावा डिंपल के 7 बैंक अकाउंट हैं, जिनमें करीब 2 करोड़ 16 लाख रुपये थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी