बूढ़ी काली मंदिर में अमित शाह की 'शक्ति पूजा', SSB जवानों के साथ किया जलपान

शनिवार, 24 सितम्बर 2022 (14:47 IST)
किशनगंज। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बिहार के प्रसिद्ध बूढ़ी काली मंदिर में पहुंचे। हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक माने जाने वाले इस मंदिर में शक्ति की आराधना की। प्राचीन काली मंदिर के बारे में मान्यता है कि इसका निर्माण एक मुस्लिम नवाब द्वारा दान की गई भूमि पर किया गया है।
 
अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि किशनगंज (बिहार) के सुप्रसिद्ध बूढ़ी काली मंदिर में माँ के दर्शन कर देश व बिहारवासियों की समृद्धि की कामना की।

किशनगंज (बिहार) के सुप्रसिद्ध बूढ़ी काली मंदिर में माँ के दर्शन कर देश व बिहारवासियों की समृद्धि की कामना की।

जय माँ काली! pic.twitter.com/pUPp11C8Ki

— Amit Shah (@AmitShah) September 24, 2022
बिहार भाजपा सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमें शाह मंदिर में आरती करते और पुजारियों का आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं।

इसके बाद अमित शाह ने सशस्त्र सीमा बल के फतेहपुर, पेकटोल, बेरिया, आमगाछी और रानीगंज की सीमा चौकियों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने SSB के जवानों के साथ बैठकर जलपान किए और सीमावर्ती क्षेत्रों एवं अनेक विषयों पर बातचीत की।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी