अन्ना हजारे के अनशन का दूसरा दिन...

शनिवार, 24 मार्च 2018 (09:30 IST)
नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे द्वारा केन्द्र में लोकपाल नियुक्त करने की अपनी मांग को लेकर जारी अनशन का दूसरा दिन है। अनशन से जुड़ी हर जानकारी... 
* रामलीला मैदान पर अन्ना का अनशन। 
* 2011 में भी इसी मैदान पर अन्ना ने किया था अनशन। 
* इस बार अन्ना के निशाने पर केन्द्र की मोदी सरकार।
* अन्ना हजारे कृषि पर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के अलावा केन्द्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्तों की नियुक्ति की मांग पर जोर दे रहे हैं।
* अन्ना हजारे ने कहा कि उन्होंने मोदी सरकार को 43 पत्र लिखे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
* उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से लोकपाल और कृषि संकट पर बातचीत करने के प्रयास का कोई नतीजा नहीं निकला।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी