बताया जाता है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की जो सूची जारी की है, उससे भाजपा कार्यकर्ता नाराज हैं। दरअसल, भाजपा कार्यकर्ता इसलिए नाराज हैं क्योंकि पार्टी ने अन्य पार्टियों से हाल ही भाजपा में आए नेताओं को टिकट दे दिया। इससे पुराने कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
राजधानी में अशोका रोड स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अमित शाह मुर्दाबाद, बाहरी लोगों को टिकट देना बंद करो और पुराने कार्यकर्ताओं की इज्जत करो जैसे नारे लगाए। भाजपाइयों ने कई ऐसे बैनर भी लहराए जिन पर लिखा हुआ था कि सर्वे के नाम पर झूठ बोलना बंद करो, बाहरी लोगों का सम्मान और अपने कार्यकर्ताओं का अपमान बंद करो।