लखनऊ गोलीकांड को केजरीवाल ने दिया मजहबी रंग, बोले- भाजपा सत्ता के लिए करवा सकती है हिन्दुओं की हत्या, कपिल मिश्रा ने दिया जवाब

रविवार, 30 सितम्बर 2018 (10:09 IST)
लखनऊ के गोमती नगर में पुलिस की गोली से एप्पल के अधिकारी की मौत के मामले पर सियासत गर्म हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोला। केजरीवाल ने पूछा कि विवेक तिवारी (मृतक) तो हिन्दू था फिर उसे क्यों मारा?
 
केजरीवाल ने ट्वीट किया कि विवेक को आखिर क्यों मारा? केजरीवाल ने कहा कि भाजपा नेता पूरे देश में हिन्दू लड़कियों का रेप करते घूमते हैं, वे हिन्दुओं के हितैषी नहीं हैं। अगर सत्ता पाने के लिए इन्हें सभी हिन्दुओं की हत्या भी करनी पड़े तो ये दो मिनट नहीं सोचेंगे।
 
कपिल मिश्रा ने दिया केजरीवाल को जवाब :  केजरीवाल के ट्वीट का जवाब देते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके और विधायक कपिल मिश्रा ने जवाब दिया है। कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि ये भाषा- 'हिन्दू को मारा', 'हिन्दू लड़कियों का रेप किया', 'हिंदुओं का क़त्ल'- बिलकुल आग लगा देना चाहते हैं देश में। देश जलाकर क्या मिलेगा? सत्ता? पैसा? इनाम? आप मोदी और भाजपा विरोध में पागल हो चुके हैं। इलाज करवाइए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी