Atishi's letter to Rekha Gupta: आम आदमी पार्टी (AAP) की वरिष्ठ नेता आतिशी (Atishi) ने शुक्रवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को पत्र लिखकर उनसे विधानसभा चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा किए गए वादे के मुताबिक महिलाओं के खातों में 2,500 रुपए तत्काल हस्तांतरित करने का आग्रह किया।
दिल्ली में 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने वादा किया था कि वह सत्ता में आने पर महिलाओं को 2,500 रुपए प्रतिमाह देगी, जो रकम आप द्वारा महिलाओं को 2,100 रुपए देने के वादे से अधिक है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतीं जबकि आप 22 सीटों पर ही सिमट गई।(भाषा)