55 करोड़ में नीलाम हुई नीरव मोदी की पेंटिंग्‍स

बुधवार, 27 मार्च 2019 (09:14 IST)
मुंबई। आयकर विभाग ने भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के स्वामित्व वाली पेंटिंग्‍स की मंगलवार को हुई नीलामी से 59.37 करोड़ रुपए हासिल किए।
 
विभाग ने उसकी कुल 68 पेंटिंग्‍स को नीलामी लगवाई। मोदी पर विभाग का 97 करोड़ रुपए बकाया है। विभाग ने नीलामी के लिए निजी नीलामी कंपनी की मदद ली। इस काम के लिए कंपनी को कमीशन देने के बाद विभाग के खाते में 54.84 करोड़ रुपए आएंगे। 
 
इन पेंटिंग्‍स में महान चित्रकार राजा रवि वर्मा, वीएस गायतोंडे, एफएन सूजा, जगन चौधरी और अकबर पद्मसी की कलाकृतियां शामिल हैं। मोदी इस समय लंदन की जेल में है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी