जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में हिमस्खलन, सेना के 3 जवान शहीद

सुरेश एस डुग्गर

शुक्रवार, 18 नवंबर 2022 (22:14 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को हिमस्खलन में 3 सैनिक शहीद हो गए। तीनों जवानों के शवों को निकाल लिया गया है। सभी जवान 56 राष्ट्रीय रायफल्स के थे। शहीद जवानों की अभी तात्कालिक रूप से पहचान नहीं की जा सकी है।

कुपवाड़ा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के माछिल सेक्टर में हुई, जहां सेना की 56 राष्ट्रीय राइफल्स के तीन जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। उन्होंने कहा, दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 56 आरआर के तीन जवान माछिल इलाके में ड्यूटी के दौरान उस समय शहादत को प्राप्त हो गए, जब वे हिमस्खलन की चपेट में आ गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी शवों को बरामद कर लिया गया है। शहीद जवानों की अभी तात्कालिक रूप से पहचान नहीं की जा सकी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी