माछिल में हिमस्खलन में दबी सेना की चौकी, 3 जवानों की मौत

शनिवार, 3 फ़रवरी 2018 (09:31 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में शुक्रवार को हिमस्खलन की वजह से तीन सैनिकों की मौत हो गई।
 
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में शुक्रवार को भारी हिमपात और हिमस्खलन हुआ। बर्फ की चपेट में एक चौकी पर तैनात सेना के तीन जवान आ गए और कई फुट बर्फ के नीचे दब गए।
 
अधिकारी ने बताया कि माछिल सेक्टर में सेना ने तीन जवानों को खो दिया है। तीनों जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी