बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया भर्ती

Webdunia
सोमवार, 25 अक्टूबर 2021 (23:45 IST)
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें AIIMS दिल्ली में भर्ती कराया गया है। उनके ब्लड सैंपल लेकर जांच की गई थी, जिसमें मलेरिया होने की पुष्टि हुई। यहां वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
<

West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar admitted in All India Institute of Medical Science, Delhi after testing positive for malaria.

(File photo) pic.twitter.com/3ILqDSnUYC

— ANI (@ANI) October 25, 2021 >
खबरों के अनुसार, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को मलेरिया होने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। वे शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे थे और रविवार को वे मलेरिया जांच में पॉजिटिव पाए गए। राज्यपाल के स्वास्थ्य पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर रखे हुए है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख