Aero india show: बेंगलुरु में दिखा स्वदेशी और विदेशी विमानों का जलवा (फोटो)

Webdunia
गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (00:35 IST)
बेंगलुरु। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा यहां स्थित येलाहंका एयर फोर्स स्टेशन पर बुधवार को ऐरो इंडिया-2021 के 13वें संस्करण का उद्घाटन किया गया।

इस दौरान भारत ने सैन्य वैमानिकी कौशल का प्रदर्शन किया। स्वदेश में निर्मित तेजस-एलसीए हेलीकॉप्टरों और सूर्य किरण विमानों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

इसके साथ ही सुखोई, राफेल, हॉक और अमेरिकी बी-1 बी लांसर हेवी बॉम्बर ने भी बेंगलुरु के आकाश में करतब दिखाए।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार भारत में उतरने वाला बी-1 बी पहला अमेरिकी बमवर्षक विमान है।

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने ‘आत्मनिर्भर फॉर्मेशन’ के तहत एलसीए ट्रेनर, एचटीटी-40. आइजेटी, एडवांस्ड हॉक एमके 132 और सिविल डीओ-228 विमानों का प्रदर्शन किया।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख