बेंगलुरु में सबसे बड़ा एयरो शो, दिखी आत्मनिर्भर भारत की झलक...

बुधवार, 3 फ़रवरी 2021 (10:59 IST)
बेंगलुरु। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बेंगलुरू में 3 दिवसीय एयरो इंडिया शो की शुरुआत की। नए विमानों, हथियारों और तकनीक के माध्यम से इस शो में आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाई देगी।

ALSO READ: वायुसेना की ताकत बढ़ाएंगे 83 तेजस विमान, जानिए क्या है इस हल्के लड़ाकू विमान की कीमत और खासियतें...
विमान प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण होंगे 'सूर्यकिरण' विमान और 'सारंग' हेलीकॉप्टर थे। तेजस, राफेल, सुखोई, जगुआर ने फ्लाय पास्ट में जीता दिल। साउथ डकोटा में एल्वर्थ एयरफोर्स बेस की 28वीं बॉम्ब विंग के बी-1बी लांसर हैवी बॉम्बर 'फ्लाय बाय' प्रस्तुत किया।
 
समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी आगामी 7 से 8 साल में रक्षा क्षेत्र के आधुनिकीकरण पर 130 अरब डॉलर खर्च करने की योजना है।
 
पीएम मोदी ट्वीट किया, 'रक्षा और एरोस्पेस के क्षेत्र में भारत में असीमित क्षमता है। इन क्षेत्रों में सहयोग के लिए एरो इंडिया एक अद्भुत मंच है। भारत सरकार ने इन क्षेत्रों में भविष्य की दृष्टि से सुधार किए हैं जो आत्मनिर्भर बनने की हमारी कोशिशों को बल देगा।'
 
कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर विमानों की प्रदर्शनी के स्थल पर 1 दिन में सिर्फ 3 हजार आगंतुकों की ही इजाजत दी गई है। आयोजन में 601 कंपनियां भाग ले रही है। इनमें से 523 भारतीय तथा 78 विदेशी हैं। इसमें 14 देशों के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं।
 
इसमें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) अपनी आधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकी तथा प्रणालियों को प्रदर्शित करेगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी