कैम्ब्रिज में राहुल गांधी के भाषण पर बवाल, भाजपा का पलटवार- भारत को कर रहे हैं बदनाम

शुक्रवार, 3 मार्च 2023 (12:01 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दिए बयान पर कड़ी नाराजगी जताई। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश में भारत को बदनाम कर रहे हैं।

ALSO READ: कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी बोले- भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है, लगाया फोन टैपिंग का आरोप
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कल के नतीजे दिखाते हैं कि कांग्रेस का सूपड़ा एक बार फिर साफ हुआ है। राहुल गांधी को हार नहीं पच रही है। इसलिए उन्होंने विदेश में फिर रोना रोया। बार-बार झूठ बोलना, विदेशी धरती का विदेशी दोस्तों, विदेशी एजेंसियों का इस्तेमाल करना यह राहुल की आदत बन गई है।
 
भाजपा नेता ने कहा कि ये पेगासस कहीं और नहीं उनके दिल और दिमाग में बैठा हुआ है। पेगासस पर क्या मजबूरी थी कि राहुल गांधी ने अपना मोबाइल जमा नहीं करवाया। क्या छुुुुुपाना चाहते हैं।
 
उन्होंने कहा कि दुनियाभर में मोदीजी के नेतृत्व में भारत के प्रति जो सम्मान बढ़ा है, वह आज कोई और नहीं, दुनियाभर के नेता कह रहे। राहुलजी किसी और की नहीं, इटली की प्रधानमंत्री और उनके नेताओं की ही सुन लेते।
 
उल्लेखनीय है कि कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया था कि भारत में मीडिया और कई अन्य संस्थाओं को कब्जे में कर लिया गया है। राहुल ने सरकार पर फोन टैपिंग के भी आरोप लगाए थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी