भाजपा सांसद का शर्मनाक बयान- सेना के जवान हैं, जान तो जाएगी ही...

मंगलवार, 2 जनवरी 2018 (09:19 IST)
रामपुर से भाजपा सांसद नेपाल सिंह ने देश की सुरक्षा में लगे सेना के जवानों की शहादत पर शर्मनाक बयान देते हुए कहा कि सेना के जवान हैं तो मरेंगे ही। बयान पर बवाल मचने के बाद नेपाल सिंह ने अपने इस बयान पर माफी मांग ली। 
 
जब नेपाल सिंह से पूछा गया कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में सेना के जवान शहीद हुए हैं, इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'सेना में हैं तो मरेंगे ही। ऐसा कोई देश बताओ, जहां सेना के जवान नहीं मरते। अच्छा हमें कोई डिवाइस बताओ, जिससे आदमी न मरे। ऐसी चीज बताओ कि गोली काम न करे, उसे करवा दें. सेना के जवान हैं तो जान जाएगी ही।'
 

"Ye to roz marenge Army mein, koi aisa desh hai jahan army ka aadmi na marta ho jhagde mein? Gaon mein bhi jhagda hota hai to ek na ek to ghaayal hoga hi! Koi aisi device batao, jisse aadmi na mare? Aisi cheez batao ki goli kaam na kare, use karwa dein" says BJP MP Nepal Singh pic.twitter.com/Tnb0gT0VKr

— ANI (@ANI) January 2, 2018
उल्लेनीय है ‍कि 30 दिसंबर की आधी रात करीब दो बजे पुलवामा के लेथोपोरा में सीआरपीएफ ट्रेनिंग कैंप को आतंकियों ने निशाना बनाया था, जिसमें पांच जवान शहीद हुए थे।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी