जेपी नड्‍डा फिर बने भाजपा अध्यक्ष, जून 2024 तक बढ़ा कार्यकाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 18 फ़रवरी 2024 (15:59 IST)
JP Nadda news in hindi : भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन रविवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया। वे जून 2024 तक पार्टी की कमान संभालेंगे।
 
अधिवेशन में 63 साल के नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव नड्डा के नेतृत्व में ही लड़ेगी।
 
जून 2019 में नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। जनवरी 2020 में उन्हेंन भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। सितम्बर 2022 में जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल बढ़ाकर 2024 तक कर दिया गया।
 
मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले जेपी नड्डा जी का जन्म बिहार की राजधानी पटना में 2 दिसंबर 1960 को हुआ था। 1978 में एबीवीपी से जुड़कर छात्र राजनीति शुरू की। 2010 में वे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए। 2012 में वे राज्यसभा सदस्य बने। 2014-2019 तक भारत सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की कमान संभाली।
Edited by : Nrapendra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी