लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती

बुधवार, 3 जुलाई 2024 (22:37 IST)
BJP stalwart Lal Krishna Advani admitted to Apollo Hospital in New Delhi : भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। आडवाणी को बुधवार देर शाम दिल्‍ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। एक सप्ताह पहले भी उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। रात के करीब 10.30 बजे उनको एम्स के यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था, लेकिन तबीयत फिर खराब होने के चलते उन्हें दिल्ली के अपोलो में भर्ती कराया गया है।  

कुछ दिन पहले 96 वर्षीय पूर्व उपप्रधानमंत्री को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया था। उन्हें एम्स में एक रात रखने के बाद छुट्टी दे दी गई थी। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि आडवाणी की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। उन्हें न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में भर्ती कराया गया है। इनपुट भाषा 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी