राजस्थान के अलवर में 300 साल पुराने मंदिर पर चला बुलडोजर, भाजपा ने उठाए सवाल

शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022 (12:27 IST)
अलवर। राजस्थान के अलवर में सरकार ने विकास के नाम पर 300 साल पुराने मंदिर पर बुलडोजर चला दिया। भाजपा ने कार्रवाई पर सवाल उठाते राजस्थान सरकार पर जमकर हमला बोला।
 
राजस्थान भाजपा ने ट्वीट कर कहा, जिस वक्त जहांगीरपुरी में दंगाइयों के अतिक्रमण पर बुलडोजर चल था उसी वक्त जहांगीरपुरी का बदला लेने राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने अलवर में 300 साल पुराना शिवालय बुलडोजर से ढहा दिया। दंगाइयों के अतिक्रमण ढहाने पर रोने वाले गहलोत ने एक क्षण नहीं लगाया औरंगजेब बन शिवालय ढहाने में।
 

जिस वक्त जहांगीरपुरी में दंगाइयों के अतिक्रमण पर बुलडोजर चल था उसी वक़्त जहांगीरपुरी का बदला लेने राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने अलवर में 300 साल पुराना शिवालय बुलडोजर से ढहा दिया।
दंगाइयों के अतिक्रमण ढहाने पर रोने वाले गहलोत ने एक क्षण नहीं लगाया औरंगजेब बन शिवालय ढहाने में। pic.twitter.com/U1x42GnOdD

— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) April 22, 2022
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान के अलवर में विकास के नाम पर तोड़ा गया 300 साल पुराना शिव मंदिर… करौली और जहांगीरपुरी पर आसूं बहाना और हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचना - यही है कांग्रेस का सेक्युलरिज़म। 
 

राजस्थान के अलवर में विकास के नाम पर तोड़ा गया 300 साल पुराना शिव मंदिर…

करौली और जहांगीरपुरी पर आसूँ बहाना और हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुँचना - यही है कांग्रेस का सेक्युलरिज़म। pic.twitter.com/2cUcSH6Ox2

— Amit Malviya (@amitmalviya) April 22, 2022
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा ‍कि 18 अप्रैल को राजस्थान के राजगढ़ कस्बे में बिना नोटिस प्रशासन ने 85 हिंदुओं के पक्के मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चला दिया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी