बेंगलुरु में DCP ने प्रदर्शनकारियों के साथ गाया राष्‍ट्रगान, हो गया कमाल, वीडियो वायरल

गुरुवार, 19 दिसंबर 2019 (23:11 IST)
देशभर में गुरुवार को नागरिकता कानून के विरोध में जमकर हंगामा हुआ। लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद समेत देश के कई ‍हिस्सों में प्रदर्शन की वजह से तनाव की स्थिति रही। बेंगलुरु में भी प्रदर्शनकारी ने मैदान संभाला। हालांकि DCP चेतन सिंह राठौर ने प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए राष्‍ट्रगान का सहारा लिया और लोग भी राष्ट्रगान के बाद अपने घर चले गए।  
 
कर्नाटक के बेंगलुरु में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में प्रदर्शन हो रहा था। टाउन हाल में डटे प्रदर्शनकारी यहां से हटने को राजी नहीं थे।
 
इस पर प्रदर्शनकारियों ने बेंगलुरु सेंट्रल के डीसीपी चेतन सिंह राठौर ने राष्ट्रगान गाया। चेतन सिंह ने लोगों से कहा कि भीड़ में कुछ उपद्रवी तत्व भी मौजूद रहते हैं। आप और हम कुछ नहीं करते हैं वो हिंसा फैलाते हैं लेकिन पिटते हम और आप दोनों हैं।

राष्ट्रगान के बाद प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक स्थान खाली कर चले गए। इस तरह राठौर बिना ताकत के इस्तेमाल किए लोगों को शांतिपूर्वक हटने को मजबूर कर दिया।
 
 
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के मंगलुरु में भीड़ पर नियंत्रण के लिए पुलिस को गोलियां चलानी पड़ी। पुलिस गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी