मनीष सिसोदिया से CBI की पूछताछ पर सियासी घमासान, आप ने नरेंद्र मोदी को बताया 'सबसे भ्रष्‍ट पीएम'

रविवार, 26 फ़रवरी 2023 (10:38 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में रविवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से दूसरे दौर की पूछताछ शुरू की। सिसोदिया के सीबीआई दफ्तर जाने से पहले आम आदमी पार्टी ने राजघाट पर शक्ति प्रदर्शन किया। इस बीच पार्टी ने दावा किया कि मनीष सिसोदिया को अरेस्ट किया जा रहा है। पार्टी ने पीएम मोदी को देश का सबसे भ्रष्‍ट प्रधानमंत्री करार दिया और अडाणी का नाम लेने की चुनौती दी।

ALSO READ: CBI आज करेगी मनीष सिसोदिया से पूछताछ, क्या होगी गिरफ्तारी?
आप नेता संजय सिंह ने कहा कि मोदी-अडाणी घोटाले से ध्यान हटाने के लिए आज अरविंद केजरीवाल को बदनाम किया जा रहा है, मनीष सिसोदिया को अरेस्ट किया जा रहा है। मोदीजी, अगर हिम्मत है तो जिस अडाणी के साथ मिलकर आप ने लाखों-करोड़ का घोटाला किया है, उसका नाम लेकर दिखाइए।
 
आप नेता ने कहा कि मोदीजी आप अडाणी के नहीं इंडिया के प्रधानमंत्री हैं। अडाणी की नौकर है मोदी सरकार। 56 इंच के सीने में हिम्मत है तो अडाणी को गिरफ्तार करके दिखाएं। अडाणी का नाम लेकर दिखाओ मोदी जी।
 
संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, मोदी इस देश के सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री हैं अडानी के साथ मिलकर पूरा देश बेच दिया। लाखों करोड़ का घोटाला किया अपने घोटालों से ध्यान हटाने के लिए अरविंद केजरीवाल को फर्जी बदनाम कर रहे हैं। मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर रहे हैं। मोदी जी में हिम्मत है तो अडानी की जांच कराकर दिखाए।
 

मोदी इस देश के सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री हैं अडानी के साथ मिलकर पूरा देश बॅच दिया।
लाखों करोड़ का घोटाला किया अपने घोटालों से ध्यान हटाने के लिये @ArvindKejriwal को फर्जी बदनाम कर रहे हैं।@msisodia को गिरफ़्तार कर रहे हैं।
मोदी जी में हिम्मत है तो अडानी की जाँच कराकर दिखाए।

— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 26, 2023
एक अन्य ट्वीट में संजय सिंह ने कहा कि ये मोदी जी की पुलिस है अपराध रुके न रुके मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के लिए पूरी ताकत लगा दी है। आम आदमी पार्टी के नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल से इतना क्यों डरते हो मोदी जी? इन हथकंडों से कुछ नहीं होगा।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी