नहीं सुधरा पाक, भारत ने दिया गोलीबारी का कड़ा जवाब

गुरुवार, 29 जून 2017 (14:52 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार को अकारण गोलीबारी की, जिससे भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। 
 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने तड़के करीब डेढ़ बजे नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ सेक्टर में स्वचालित हथियार और मोर्टारों से गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। गोलीबारी मे दो सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें